निर्देश– अधोटंकित प्रश्नो मे ‘पाँच शब्द’ अंकित हैं और प्रत्येक के नीचे उनके विकल्प भी। आप प्रश्न-प्रकृति को समझते हुए, टंकित किये गये उत्तर-विकल्प मे से शब्दों के शुद्ध और उपयुक्त अर्थ का चयन करें–
◆ इस पाठशाला मे आप समस्त विद्यार्थियों और अध्यापक-अध्यापिकावृन्द की सहभागिता अपेक्षित है। (‘आपेक्षा’ और ‘आपेक्षित’ शब्द अशुद्ध हैं।)
१- परिरम्भ :–
(१) गाढ़ आलिंगन (२) प्रारम्भ करना
(३) आरम्भ (४) प्रणय-प्रसंग।
२- पहेरी :–
(१) पहेली (२) पहली (३) पहरा देकर सोनेवाली (४) इनमें से सभी।
३- धानी :–
(१) धान का स्त्रीलिंग (२) दाक्षिणात्य भाग की एक नदी (३) स्थान (४) एक प्रकार का गरम मसाला।
४- बागड़ :–
(१) घना बाग़ (२) बाग़ का स्वामी
(३) उजाड़ (४) बंजर का तद्भव।
५- रूहना :–
(१) ऊपर चढ़ना (२) तराशना (३) गला अवरुद्ध होना (४) रेंगना।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २ दिसम्बर, २०२२ ईसवी।)