■ ओलम्पिक और ओलिम्पिक
इन दोनों में शुद्ध और उपयुक्त शब्द ‘ओलिम्पिक’ है।
ईसा-पूर्व ७७६ में ‘ओलिम्पिया’ में प्राचीन ओलिम्पिक-खेलों का समारम्भ किया गया था। ओलिम्पिया यूनान के पश्चिम-भाग में स्थित है, जिसे ओलिम्पिक का प्राचीनतम आयोजनस्थल कहा गया है। ओलिम्पिया ‘एलफियोस’ और ‘क्लाडियोस’ नदियों के मध्य में बसा हुआ है।
देश के शीर्षस्थ हिन्दी-समाचारपत्र ‘दैनिक जागरण’ में अब ‘ओलिम्पिक’ शब्द का प्रयोग होना आरम्भ हो चुका है। अपने शुद्ध शब्द-व्यवहार के क्रम में ‘दैनिक जागरण प्रतिष्ठान’ का यह स्तुत्य निर्णय स्वागत-योग्य है। जन-जन को शुद्धता के प्रति प्रेरणा देने के लिए हम ‘दैनिक जागरण-परिवार’ की इस सदाशयता और सौजन्य के प्रति नमित हैं।