आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की पाठशाला

अधोलिखित मे से कौन-से शब्द शुद्ध नहीं हैं और क्यों?

(क) शतप्रतिशत (ख) सौ प्रतिशत (ग) दिनप्रतिदिन (घ) प्रतिदिन (च) स्त्रियोचित (छ) स्त्र्युचित (ज) आभ्यन्तर (झ) अभ्यन्तर

उत्तर ग्रहण करें—
(क) शतप्रतिशत (पुनरुक्ति-दोष– शत) (ग) दिनप्रतिदिन (पुनरुक्ति-दोष– दिन (च) स्त्रियोचित (ई+उ= यु– स्त्री+उचित– स्त्र्युचित– यण् स्वर सन्धि) (ज) आभ्यन्तर (इ+अ=य– अभि+अन्तर=अभ्यन्तर– यण् स्वर सन्धि)

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ६ मार्च, २०२२ ईसवी।)