व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया राज साड़ी कलेक्शन का उद्घाटन

कछौना (हरदोई): कस्बे में स्टेशन मार्ग पर यू.जे. इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक राज साड़ी कलेक्शन का उद्घाटन व्यापार मंडल कछौना के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने फीता काटकर किया। राज साड़ी कलेक्शन के प्रोपराइटर व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल जी किराना क्षेत्र में फुटकर व थोक विक्रेता के रूप में कई दशक से सेवाएं दे रहे हैं।

महिलाओं की सुविधाओं को विशेष ध्यानगत रखते हुए नया प्रतिष्ठान राज साड़ी कलेक्शन खोला है। महिलाओं के साड़ी, ब्लाउज, सलवार, सूट, लहंगा, चुनरी आधुनिक विशेष डिजाइन के उचित मूल्य पर मिलेंगी। प्रोपराइटर राज किरण गुप्ता उर्फ कुंवर जी ने बताया कि गुणवत्ता व उचित मूल्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिससे ग्राहकों को विश्वास हमेशा बना रहे।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, अंशु गुप्ता, तुलसी गुप्ता, मनोज गुप्ता, धीरेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू, जीतू गुप्ता, महामंत्री अवधेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा, सभासद गण मुकेश कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह, अनुज गुप्ता, निलेश गुप्ता, भाजपा नेता अनूप दीक्षित, दुर्गेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, दुष्यंत सिंह, रवि गुप्ता, क्रांतिवीर सिंह आदि गणमान्य लोग पधार कर हौसलाअफजाई की। प्रोपइटर कुंवर जी को उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामना दी। कछौना क्षेत्र में राज साड़ी कलेक्शन का स्थान प्रमुख प्रतिष्ठान में अग्रसर रहें। प्रोपराइटर कुंवर जी ने सभी का आशीर्वाद लेकर आभार जताया सभी के विश्वास पर खरे उतरने का विश्वास दिलाया।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता