प्रथम नगर आगमन पर वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री का व्यापारियों ने किया गर्मजोशी से भव्य स्वागत

वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रथम नगर आगमन पर नगर पंचायत अजुहा स्थित नवीन मंडी समिति परिसर में नगर अध्यक्ष युवा व्यापार मण्डल दीपक साहू की अगुवाई में वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री व्यापार मंडल रमेश चंद्र अग्रहरि के स्वागत समारोह के लिए उत्सुक व्यापारियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। समारोह का संचालन व्यापार मंडल अजुहा के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरि ने किया। वरिष्ठ व्यापारी कपूर चंद केसरवानी की पहल पर स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों के सुख दुख में सदैव 24 घंटे उपस्थित रहेंगे।

स्वागत समारोह कार्यक्रम में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी व युवा जिला अध्यक्ष अरविंद केसरवानी का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों व्यापार मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर पंचायत अजुहा से संतोष कुमार की रिपोर्ट