व्यापार मंडल कछौना ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

कछौना, हरदोई। नगर पंचायत कछौना पतसेनी के व्यापार मंडल ने भाजपा प्रत्याशी क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा को जिताने के लिए सभी ने समर्थन दिया। विधायक ने सभी व्यापारियों के हितों व सुरक्षा को ध्यान रखने का वायदा किया। विधायक ने बताया बेहतर कानून व्यवस्था से व्यापारी निडर होकर व्यवसाय कर रहे हैं। अब कोई गुंडा फिरौती व गुंडा टैक्स के बारे में सोचता भी नहीं है। बेहतर विद्युत व्यवस्था के कारण व्यापारियों का व्यवसाय आसान हो गया है। व्यापारियों को रेलवे स्टेशन के मुख्य रेलवे फाटक ट्रेनों के आवागमन के कारण काफी देर बंद रहने से जाम की समस्या हो जाती है, इसके लिए विधायक ने बताया फरवरी में बजट के दौरान बालामऊ जंक्शन का मुख्य रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज व सुठेना फाटक पर अंडर ग्राउंड स्वीकृत हो गया है। कछौना में बाईपास के लिए लखनऊ हरदोई मार्ग से सुठेना मार्ग की जीर्णोद्धार चुनाव के बाद प्राथमिकता से कराया जाएगा। कस्बे के जर्जर मार्गो को दुरुस्त कराया जाएगा। विधायक ने बताया कोविड-19 महामारी के चलते काफी कार्य अधूरे रह गए हैं। उन सभी कार्यों को कराया जाएगा।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, मनोज गुप्ता, राम शंकर गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, श्याम मोहन गुप्ता, अध्यक्ष गौरव गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि गुप्ता, सर्व वैश्य समाज के अध्यक्ष तुलसी गुप्ता, महामंत्री अवधेश गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना, अनूप दीक्षित, मोहम्मद जविर, नीलेश गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता उर्फ लालन, वरिष्ठ युवा भाजपा नेता रमन शुक्ला उर्फ पंकज, अचल अग्रवाल, अनूप सिंह, अनूप गुप्ता, आशू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राम प्रकाश चौरसिया, सूर्या गुप्ता, ओ०पी० राठौर, अंकित गुप्ता, रामेंद्र सिंह, राहुल अग्रवाल, गोविंद सिंह, बराती गुप्ता, पिंकी गुप्ता, पीडी टेलीकॉम के प्रो० हरिशरण गुप्ता, सुनील सोनी प्रबंधक सनशाइन कान्वेंट स्कूल, दुष्यंत सिंह, जीतू गुप्ता, किशन अग्रवाल, डॉ० सुशील गुप्ता० डॉ० एस०पी० सिंह, आशू गुप्ता, रामजी गुप्ता, राम कुमार सोनी, सेवक गुप्ता, अतुल गुप्ता, वीरू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, ऋषि गुप्ता, शांतनु गुप्ता, सी०एस० गुप्ता आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता