जैकेट खो जाने पर छात्रावास की वार्डन ने दी मासूम बच्चियों को सजा

रायबरेली PRV1749 को रैन में एक विद्यालय में लगभग 200-250 बच्‍चो को करीब 04 घण्‍टे से बाहर खड़े करने की सूचना मिली । बताया गया कि छात्रावास की वार्डन की जैकेट खो गयी है और वह उसके लिए बच्चों को सजा दे रही है । उसने सजा के तौर पर बच्चियों को खड़ा कर दिया है । देर तक सर्दी में खड़े रहने के कारण बच्‍चो की तबियत खराब होने लगी थी । पीआरवी 1749 ने कई घन्टों से धूप में खड़ी बच्चियों को धूप से हटाकर अल्पाहार दिलवाया और छात्रावास के अन्दर करवाकर व अग्रिम कार्यवाही हेतु स्थानीय थाने को अवगत कराया ।