लखनऊ- हरदोई मार्ग के रैसों चौराहे पर नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

हरदोई-  युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष व मल्लावां बिलग्राम विधायक आशीष सिंह आशू के जनपद आगमन पर लखनऊ- हरदोइ मार्ग के रैसों चौराहे पर युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।
विदित हो कि बिलग्राम – मल्लावां के युवा भाजपा विधायक आशीष सिंह ‘आशू’ युवाओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं । विधायक की बढ़ती लोकप्रियता व तेजतर्रार छवि को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने हाल में ही उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है ।
विधायक आशू का लालाराम इंडेन गैस एजेंसी गौसगंज के मोहित सिंह, नव ज्योति आई क्लीनिक गौसगंज के प्रत्यूष सिंह, एस.एस. मोटर्स गौसगंज के श्याम सिंह, विश्राम सिंंह डिग्री कॉलेज के गगन सिंह, प्रबुद्ध डिग्री कॉलेज रैैसों के योगेेेन्द्र सिंह योगी ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और लाव लश्कर के साथ हरदोई तक साथ गए । इसके बाद हरदोई के रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।