दीपक कुमार श्रीवास्तव-
जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान प्रदान करे सरकार – बृजेश शर्मा
कछौना (हरदोई)। नंद युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हरदोई रवाना हुई जननायक कर्पूरी ठाकुर की विशाल जन जागरण रथ यात्रा का कस्बा कछौना में जोरदार स्वागत हुआ। अध्यक्ष प्रतिनिधि, नंद युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने कस्बे के मुख्य चौराहे नंद युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर यात्रा का स्वागत किया।

नंद युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को लखनऊ से आरंभ हुई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन जागरण रथ यात्रा रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। दोपहर लगभग 3 बजे कस्बा कछौना पहुंचने पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा, नंद युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, सविता समाज के ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सविता, संरक्षक धनीराम श्रीवास्तव, ग्रामीण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण राठौर आदि ने नंद युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश शर्मा को फूल माला पहनाकर, कर्पूरी ठाकुर अमर रहे के जयकारों के साथ रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा वाहनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने बताया कि लखनऊ जनपद से प्रारंभ हुई रथयात्रा हरदोई, सीतापुर, सिधौली, फतेहपुर, बाराबंकी से होते हुए 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर वापस लखनऊ पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि रथयात्रा के आयोजन का उद्देश्य शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान सरकार द्वारा प्रदान की जाने की मांग करते हुए लोगों को जागरूक कर पूरे प्रदेश में कर्पूरी फॉर्मूला लागू करने की मांग करना है ताकि दलित, पिछड़े और अति पिछड़े समाज के शोषितों और वंचितों को बराबर की हिस्सेदारी मिल सके। इस अवसर पर नंद युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार, उपाध्यक्ष रामसुत श्रीवास्तव, संरक्षक ओमप्रकाश सविता, एमसीईए के महासचिव शिवपूजन सविता, अजीत विशाल नंदवंशी, मुनेश्वर सविता, सभासद रंजीत राव गौतम, पवन सविता, संतोष सविता, सौरभ श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं लोग मौजूद रहे।