लता खरे की कृति काव्यमेध का विमोचन सम्पन्न

भवानीमंडी:- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार को चित्रांश कल्याण समिति के तत्वाधान में श्री मदन श्रीवास्तव के संयोजन मे कायस्थ सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम एम श्रीवास्तव न्यायाधीश उच्च न्यायालय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण कुमार खरे ने की।

इस कार्यक्रम में श्रीमती लता खरे के कविताओं के संग्रह काव्य मेध का विमोचन न्यायधीश महोदय के द्वारा किया गया। श्रीमती खरे के द्वारा पुस्तक के प्रकाशन के लिये साहित्य संगम संस्थान नई, दिल्ली का आभार व्यक्त करते हुये अपनी कविता बेटियां हमारी शान हैं का पाठ किया गया। श्रीमती लता सगुण खरे को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किया है।