समाधान दिवस में आयीं 15 शिकायतें, महज 3 का हुआ निस्तारण

कछौना, हरदोई। कोतवाली कछौना में समाधान दिवस न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 15 शिकायतें आई। जिनमें से तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ।

समाधान दिवस में शिकायती पत्र रामबली निवासी कुडरी ने उनकी पट्टे की भूमि पर लोग अवैध कब्जे किए हैं, गौहानी निवासी जीत बहादुर यादव ने शिकायत की उनकी भूमि के पास में किसानों ने मेढ तोड़कर अपने खेत में मिला लिया है। ज्यादातर शिकायतें अवैध कब्जा व पैमाइश को लेकर आई। आज भी ग्रामसभाओं में विवादों का मुख्य कारण भूमि पर अवैध कब्जा है। सरकार एक तरफ अभियान चलाकर सार्वजनिक भूमि को चिह्नितकर एंटी भू माफिया के तहत अभियान चलाकर कब्जा धारकों पर कार्यवाही की जा रही है। ज्यादातर राजनीतिक रसूख वाले व दबंग लोग कानूनी दांवपेच कर सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। जिससे ग्राम सभाओं में विवाद की घटनाएं होती हैं। वही गांव के विकास कार्य प्रभावित होते हैं।

क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के संयोजक रामखेलावन कनौजिया ने बताया शिकायतकर्ता को कोई पार्वती रशीद न उपलब्ध कराए जाने के कारण शिकायत की अपडेट नहीं मिल पाती है। वह दर-दर भटकता रहता है। समाधान दिवस में न्यायिक मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी विकास जयसवाल, प्रभारी निरीक्षक हाकिम सिंह यादव, कानूनगो, राजस्व कर्मी दीपक पाल, संजीव यादव, राहुल सिंह, रामा, अशोक राजवंशी, क्षेत्र के युवा भाजपा नेता पंकज शुक्ला, व्यापार मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष क्रांतिवीर सिंह, प्रधान गण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता