● ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर के रोजगार सेवक ने आवास की पहली किस्त से दलित महिला से किया 10 हजार रूपए की धन उगाही
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशाम्बी जिले के ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर के मोअज्जमपुर गांव में रोजगार सेवक द्वारा 10—10 हजार रुपए वसूला गया है तथा एक दलित महिला जिसका नाम सुकरी देवी पत्नी दूखी है जो कि सुअर पालन करके जीवन यापन करते हैं! उनसे आवास के पहले किस्त मे आया है 40 हजार रुपया जिसमें से रोजगार सेवक कमलेश कुमार ने दलित महिला को डरा धमका कर 10 हजार रुपया ले लिया है और कहा कि यदि पैसा नहीं दोगे तो अगली किस्त नहीं दी जाएगी इसकी जानकारी जब ग्राम प्रधान को हुई तो ग्राम प्रधान ने अपने लेटर पैड में लिख कर दिया है । उन्होंने कहा है कि रोजगार सेवक द्वारा एवं उनके कुछ अन्य साथियों द्वारा गांव के गरीब लोगों से वसूला जा रहा है जो कि बहुत ही गलत है रोजगार सेवक मुझे बदनाम करने की कोशिश करता हैं!इसी तरह ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर के अन्य गांवों में यह रोजगार सेवक कई लोगों से आवास के नाम पर धन की उगाही करता रहता है !