जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज विधायक आशीष सिंह आशू के साथ बाढ़ प्रभावित ब्लाक माधौगंज के ग्राम माहिमपुर नाव से जाकर प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना तथा आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जायेगी और शासन/प्रशासन स्तर से मिलने वाली सभी राहत उपलब्ध कराई जायेगी।
विधायक ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जायेगी और नियमित राहत सामग्राी पहुँचाई जायेगी तथा प्रशासन की ओर से भी बाढ़ पीड़ित लोगों को बराबर सहायता की जा रही है। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को तीरपाल, चटाई, तोैलिया, साड़ी, लुंगी एवं भोजन के पैकेट एवं दवाई जिलाधिकारी एवं विधायक ने वितरित की। इसके उपरान्त जिलाधिकारी व विधायक ने ग्राम मक्कूपुरवा एवं शेखनपुरवा के सड़क पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों को तिरपाल, चटाई, तौलिया, साड़ी, लुंगी, भोजन पैकेट एवं दवाओं का वितरण किया।
बाढ़ निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी बिलग्रमा, सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी माधौगंज, नायब तहसीलदार नितिन राजपूत, राजस्व विभाग के कानूनगों, लेखपाल, रेडक्रास सोसाइटी के सभापति डा0 रमेश अग्रवाल, सिके्रटरी आलोक श्रीवास्तव, करूणा शंकर बाजपेई, वीरेश श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, नदीम नवाब तथा अब्दुल बारी आदि मौजूद रहे।