कौशांबी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शहजादपुर चौकी प्रभारी राकेश चन्द्र शर्मा ने पुलिस बल के साथ हिसामपुर परसखी गांव में छापेमारी कर एक कुंटल लहन नष्ट कराया।

अभियुक्त के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। लगातार पुलिस की छापामारी से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।