गेहूँ के अवशेष जलाने में लगी भीषण आग

         माधौगंज हरदोई– गेहूं के अवशेषों को जलाते समय आई आंधी से आग ने विकराल रूप रख लिया। खेतों में लगे भूसे के ढेर जलने लगे। गांव में आग पहुचने से पहले दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर पहुचकर गांव वालों की आग बुझाने में मदद की।
           थाना क्षेत्र के गांव बरइयन पुरवा निवासी कल्लू, भोलू निवासी हुमायुपुर ने खेतों में पड़े अवशेषों को जलाने के लिए आग लगाई। तब तक अचानक आई आंधी की तेज हवाओं ने आग को बेकाबू कर दिया। टेड़िया गांव के पश्चिम आग की तेज लपटें उठने लगी। ब्रजकिशोर के भूसे के ढेर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गांव की ओर आ रही आग की तेज लपटों को देखकर लोग भयभीत होकर पुलिस व दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुचें प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सोनकर ने गांव के लोगों को आग से दूर रहने को कहा। तब तक बिलग्राम व सण्डीला की दमकल गांड़ियों ने पहुचकर कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर काबू पाया। आंधी की हवा भी कमजोर हो गई थी। जिससे गांव में आग नही पहुची। बड़ा हादसा होने से बच गया। अध्यक्ष अनुराग मिश्र ने तत्काल मौके पर पहुचकर आग बुझाने में मदद की। सरकार ने गेहू के अवशेषों को जलाने से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया है इसके बावजूद भी लोगों द्वारा आग लगाकर लोग गांव व स्वयं को जोखिम मे डाल रहे है।