ईंट पत्थर से कुचलकर महिला को छत से फेंका

             कछौना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोठवा में उस समय हड़कम्प मच गया जब गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डी व उसके पति ब्रजकिशोर व पुत्र वीरू तथा गुड्डी के हिष्ट्रीशीटर ससुर शैफ़ू ने अपनी पुत्र बधू सरोज पत्नी स्वर्गीय सजीवन को छत पर बुलाकर लात घूसों से मारापीटा और ईंट से कूचकर उसे छत से फेंक दिया।महिला को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।इस मामले में चार के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
             जिला अस्पताल में भर्ती यह महिला अपने ही जेठ उसकी बीडीसी पत्नी हिष्ट्रीशीटर ससुर और उसके पुत्रों की हैवानियत की शिकार है।महिला के पुत्र शिवम का कहना है कि उकसे पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है।उसकी मौत के बाद उसके भाई बहनों का पोषण उसकी माँ ही करती है।उसके ताऊ व बाबा के साथ उसकी ताई व भाई बहन उसकी माँ को मारपीट रहे थे।शोर सुनकर वह बचाने दौड़ा उसे भी मारा पीटा और माँ के सर को ईंट पत्थर से मार कर कुचल दिया और पड़ोसी में खाली पड़े लक्खा के खंडहर में फेंक दिया।
             पड़ोसी गंगाराम ने डायल 100 को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सरोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।बताया कि उसके हिस्से की जमीन हड़पने के लिए यह लोग लगातार दबाव बनाए है।एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।