शारीरिक सम्बन्ध बनाने से मना करने पर हुई थी महिला की हत्या

              17 फरवरी को शाम को खेतों की और मवेशियो के लिए चारा लेने गई महिला की गला दबाकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक युवक ने महिला की इसलिए हत्या कर दी थी क्योंकि महिला ने युवक के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने से मना कर दिया था।पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस द्वारा ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पुरष्कृत करने की घोषणा की है।
          मामला सुरसा थाना क्षेत्र के सिंघुआमाऊ का है गांव निवासी श्रीमती 32 पत्नी लल्लन 17 फरवरी शनिवार की शाम करीब 4 बजे अपने घर से मवेशियों को चारा लेने के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गई थी।काफी देर शाम तक घर में पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की। श्रीमती का शव गांव के ही रमेश मिश्रा के खेत में पड़ा मिला। वहीं पड़ोस में राजेंद्र के खेत में मवेशियों के लिए बीना गया चारा भी पड़ा मिला था।परिजनों के मुताबिक श्रीमती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था तथा उसके पास से कुंडल नाक का फूल पायल व गले का माला गायब मिला था परिजनों ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया था और अज्ञात हत्यारे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी।पुलिस मामले की जांच में जुटी थी
         रविवार को एसपी विपिन कुमार मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि मामले में जांच के दौरान सिंघुआमऊ के रामेंद्र पुत्र रामसागर का नाम सामने आया तो उसकी तलाश शुरू हुई।पुलिस व स्वाट टीम के द्वारा रामेंद्र को लालपालपुर के गुप्ता ढाबे के पास से गिरफ्तार किया।एसपी के मुताबिक जब पुलिस ने पूछताछ की तो इसने बता दिया कि महिला को उसने खेत मे देखा और शारीरिक सम्बन्ध बनाने को कहा जिस पर महिला ने उसको बुरा भला कहा और गांव व परिवार में बताने को कहा था जिससे नाराज होकर उसने उसकी साड़ी से ही गला दबाकर हत्या कर दी।इस दौरान एएसपी ज्ञानंजय सिंह निधि सोनकर सीओ सिटी विजय सिंह राणा शहर कोतवाल संजय मौर्य मौर्य मौजूद रहे