2019 फतेह को तैयार रहें भाजयुमो कार्यकर्ता : शोभित

         पाली (हरदोई)- भाजयुमो नेता शोभित मिश्रा ने शुक्रवार को कस्बे के पटियानीम मोहल्ले में 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ।
          उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 में पुन: केंद्र में भाजपा सरकार लाने के लिए बूथ स्तर पर जुटने को कहा । आगे कहा टिकट किसी को भी मिले सभी कार्यकर्ताओं को एक होकर काम करना है, भाजयुमो कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर घर जाकर लोगों को समझाएं । कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो नेता श्री मिश्रा को आश्वस्त किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिये जी जान लगा देंगे । जिस दौरान रवि सिंह, गोपाल दीक्षित, सत्यम बाजपेयी, मोहन समेत दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।