● स्वामी ब्रह्मानन्द महाविद्यालय में स्वागत सम्मान समारोह सकुशल संपन्न
रामू बाजपेयी
आगमपुर (हरदोई)- मंगलवार को पाली शाहाबाद मार्ग पर स्थित स्वामी ब्रह्मानन्द महाविद्यालय में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें वेट लिफ्टिंग के स्वर्ण पदक विजेता अजय पाल वर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता राजकरण के द्वारा किया गया।
आपको बता दें कि अजय पाल वर्मा शाहजहांपुर जिले के महाऊ गाँव के रहने वाले हैं जिन्होंने रूस के मास्को शहर में होने वाली वेटलिफ्टिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की तरफ से गोल्ड मेडल जीतकर संपूर्ण विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया और भारत का परचम पूरे विश्व मे लहराया।
स्वागत सम्मान कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रबंधक ए0बी0 सिंह अजय पाल वर्मा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तदोपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए0 के0कनौजिया, भानु प्रताप, एस0 के0 वर्मा, अकीक परवेज व आदेश कुमार द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया ।
इस असवर पर अजय पाल वर्मा ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन मे एक अहम भूमिका रखते हैं खेलों से व्यक्ति का मानसिक तनाव दूर होने के साथ साथ शारिरिक लाभ भी होता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया ।
इस मौके पर कालेज के प्रवक्ता अरविंद त्रिवेदी, विनीत कुमार, सुशील कुमार सिंह , अभिषेक मिश्रा, विकास जौहरी, राधा शुक्ला, सदफ खान, रजनीश कुमार, श्री हरिओम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।