अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालामऊ इकाई द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर नगर के जनता इंटर कॉलेज में स्थित माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पाञ्जलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।

वसंत पंचमी के पावन पर्व पर माता सरस्वती के पूजन के मौके पर एबीवीपी बालामऊ इकाई द्वारा कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित माता सरस्वती की प्रतिमा पर धूप-दीप जलाकर पुष्प अर्पित करके माल्यार्पण किया। सरस्वती मां से सभी के मंगलमय जीवन के लिए कामना की गई।
कार्यक्रम में एबीवीपी हरदोई जिले के जिला सह निर्माता शुभम शुक्ला भगत, पूर्व नगर मंत्री सुंदरम मिश्रा, नगर मंत्री धीरज गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी श्यामजी मिश्रा, हर्ष वैश्य, दीपक जोशी, आदेश, संदेश, अनय गुप्ता आदि रहे।