कछौना (हरदोई) : राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण हेतु ब्लॉक सभागार के क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की। विधायक रामपाल वर्मा ने समर्पण निधि अभियान को संबोधित करते हुए कहा श्री राम हमारे तन मन में राम के बिना सभी कार्य अधूरे हैं।

पुरुषोत्तम श्री राम हम सभी के आदर्श हैं । प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के निर्माण में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। राम तो हर एक के हैं। वह कौमी एकता के प्रतीक हैं। राम के रंग में रंगा है, हर जन, सभी मौके पर मौजूद लोग विधायक के सम्बोधन से ओतप्रोत हो गए। यह समर्पण निधि गांव-गांव, घर-घर, पदाधिकारी पहुंच कर लेंगे। जिससे भव्य राम मंदिर बन सके।
इस अवसर पर जिला प्रचारक सुधांशु जी, जिला प्रमुख राम शंकर शुक्ला, शशांक जी, जिला कार्यसमिति भाजपा ब्रह्म कुमार सिंह, अनूप दीक्षित, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक सिंह, दुर्गेश सिंह सहित ग्राम प्रधान गण व क्षेत्र पंचायत सदस्य गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट : पी०डी० गुप्ता