हरदोई – 16 फरवरी 2021 को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर राष्ट्र रक्षक महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1012वीं जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनाई ।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जनपद हरदोई के कार्यकर्ता ने 161 विधानसभा संडीला के ग्राम सिकरोहरी में एकत्रित हुए। प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने कहा कि राष्ट्र रक्षक चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव ने हमेशा राष्ट्र हित में कार्य किया । गरीब, कमजोर, मजलूम को कभी नहीं सताया । ओमप्रकाश राजभर की ही देन है जिससे आज सरकार को भी मजबूर होकर सुहेलदेव राजभर जयन्ती को मनाना पड़ रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन संडीला विधानसभा में अरविंद अर्कवंशी, मिंटू सिंह के निवास स्थान पर किया गया । जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राममूर्ति अर्कवंशी, जिला महासचिव आकाश अर्कवंशी, जय शंकर अर्कवंशी, मोनू मिश्रा, प्रदीप यादव,मो, फय्याज अली,सुमित द्विवेदी, पूर्व प्रधान ग्राम मितो ओमप्रकाश अर्कवंशी, नवरतन द्विवेदी, संतोष अर्कवंशी सभी ने सुहेलदेव राजभर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं दीप प्रज्वलित किया ।