श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी गाज़ियाबाद के युवा नेता अभय प्रताप सिंह को

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की विस्तार प्रक्रिया में राष्ट्रीय टीम ने गाज़ियाबाद के युवा भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह बैंस को उत्तरप्रदेश के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है । नवनियुक्त प्रदेश सचिव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संघटन व साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

नियुक्ति के पश्चात्त अभय प्रताप सिंह ने कहा कि ‘आरम्भ प्रचंड है, यह क्षत्रिय ज्योति अखंड है’ के ध्येय के साथ मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है उसके निर्वहन का ईमानदारी से प्रयास करूंगा ।