दूरदर्शन के वन्स मोर में दिखेंगे युवा कवि अजीत शुक्ल

बाबा मन्दिर निवासी वेद प्रकाश शुक्ल के पुत्र हास्यकवि अजीत शुक्ल जल्द ही दूरदर्शन के वंस मोर कार्यक्रम में दिखेंगे। पेशे से शिक्षक अजीत शुक्ल अपनी हास्य व्यंग्य कविताओं के लिए जाने जाते हैं। गुरुवार को दूरदर्शन केंद्र लखनऊ में उनके कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग हुई।

ग्रामीण एवं शहरी परिवेश के विद्यालयों में होगा परस्पर आदान-प्रदान – पुलकित खरे

श्री शुक्ल ने अपनी प्रतिभा से एक बार फिर जनपद को गौरवान्वित किया है। इससे पूर्व न्यूज़ 18 के लपेटे में नेता जी, ईटीवी व डीडी उर्दू से भी आपके कार्यक्रम प्रसारित हो चुके हैं। काव्य मंचो पर भी अजीत शुक्ल में कम समय मे अपनी पहचान बनाई है। अजीत की इस उपलब्धि पर बीईओ साण्डी राजेश चतुर्वेदी,कवि श्याम त्रिवेदी पंकज, शोभित तोमर, अंकित काव्यांश, पंकज अवस्थी, श्याम जी गुप्ता, सचिन मिश्र, अमित शुक्ल सहित उनके तमाम शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।