बूथ-समितियां सरकार और जनता के बीच एक सेतु

गुरुवार को जिला हरदोई में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय का कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। उनका हरदोई जिले में कई अन्य जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। निरीक्षण भवन हरदोई में उन्होंने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से वार्ता की और विभिन्न जानकारियां दीं।

ग्रामीण एवं शहरी परिवेश के विद्यालयों में होगा परस्पर आदान-प्रदान – पुलकित खरे

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा पार्टी द्वारा एडवांस प्लानिंग की जा रही है। पचदेवरा गांव में 11 बूथों अध्यक्षों से पार्टी को मजबूती देने के विषय पर गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से गरीबों व लोग कल्याण के कार्यों को करती आई है। मोदी और योगी सरकार लोक कल्याण के कार्यों को समितियों के माध्यम से शासकीय तंत्र की सहायता लेकर कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 से 15 नवंबर तक नए बूथ बनाए जाने की प्रक्रिया में प्रदेश में कुल 1,62,000 बूथ बनाए जा चुके हैं। जिनमें से 1,19,000 बूथों का सत्यापन भी हो चुका है। बूथ अध्यक्षों में इससे काफी उत्साह है। हमारी पार्टी निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को भी काफी सम्मान देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 17 नवंबर को होने वाले प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में प्रति बूथ कम से कम पांच मोटरसाइकिलों सहित शामिल होने का न्यूनतम लक्ष्य तय किया गया है।

साहित्य संगम संस्थान की छंदेष्टि का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के करकमलों से हुआ प्रसारण

उन्होंने कहा कि योगी-मोदी सरकार व जनता के बीच बूथ समितियां एक सेतु का काम करेंगी। हम बूथ समितियों के माध्यम से जनता को चौबीसों घंटे के लिए सरकार से जोड़ने का काम करेंगे। जिससे जनता की बात सरकार तक सीधे पहुंच पाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का प्रत्यक्ष गठबंधन करके हम दोबारा सरकार बनाएंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश की बूथ समितियां अग्रणी भूमिका निभाएंगी। राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय है। हमारी पार्टी ने इसका समर्थन किया है और भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर निर्माण की हमेशा से पक्षधर रही है। नरेंद्र मोदी ने देश में बहुत से विकास के कार्य किए हैं और कई कार्य करने अभी बाकी हैं। जिन्हें केंद्र सरकार बहुत बखूबी कराएगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के भोगवाद का जवाब भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत से देगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे का हुआ जोरदार स्वागत

ओमप्रकाश राजभर के बयान पर उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद एवं विधायक संगठन को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। किसानों के मुद्दों पर वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को क्रय केंद्र के संबंध में होने वाली समस्या का भी जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के दाहिने हरदोई के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज उपस्थित रहे। जिलों के नाम बदलने के विषय पर उन्होंने कहा कि जिले को उसका जमीनी नाम हम उसे वापस लौटा रहे हैं। जैसे कि फैजाबाद एक प्रशासनिक नाम था, जबकि अयोध्या उसका जमीनी नाम है। हम उसका पुराना नाम वापिस दे रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कई अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने वार्ता की। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज, केबी सिंह, जिला प्रभारी सुधीर कुमार सिद्धू उपस्थित रहे।