किसान पाठशाला हेतु नोडल अधिकारी नामित

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बताया है कि किसान पाठशाला (द मिलीयन फार्मर्स स्कूल) को 05 से 09 दिसम्बर तथा 11 से 15 दिसम्बर तक दो चक्रों में अपरान्ह 3.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं अनुश्रवण हेतु प्रत्येक न्यायपंचायत की चयनित दो ग्राम सभाओं में कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों, ए0टी0एम0 तथा बी0टी0एम0 को प्रशिक्षक के रूप में किसान पाठशाला में उपस्थित कृषकों को 05 दिवसीय मॉड्यूल के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं ।
विकास खण्ड साण्डी हेतु वैज्ञानिक के0वी0के0 डा0सी0पी0एन0 गौतम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार हरपालपुर हेतु पशु चिकित्साधिकारी डा0संतोष वर्मा को, माधौगंज हेतु पशु चिकित्साधिकारी डा0मंजिला, मल्लावां हेतु पशु चिकित्साधिकारी डा0हरिकान्त, बिलग्राम हेतु जिला कृषि रक्षा अधिकारी एस0एन0राम, शाहाबाद हेतु जिला कृषि अधिकारी डा0विनोद कुमार यादव, टोडरपुर हेतु पशु चिकित्साधिकारी डा0सुधीर राठौर, पिहानी हेतु पशु चिकित्साधिकारी डा0रमाकान्त गौतम, भरखनी हेतु ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय सिंह, भरावन हेतु पशु चिकित्साधिकारी डा0हरिओम, कोथावंा हेतु वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक मोहनलाल वर्मा, बेंहदर हेतु ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक डा0मनोज तिवारी, कछौना हेतु वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक हरिओम वर्मा, सण्डीला हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ए0के0विश्वकर्मा, हरियावां हेतु ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक डा0अंगद सिंह, सुरसा हेतु उप परियोजना निदेशक (आत्मा) जयराम सिंह, बाबन हेतु वैज्ञानिक के0वी0के0 दीपक मिश्रा, टड़ियावंा हेतु सहायक निदेशक मत्स्य ए0के0शुक्ला तथा विकास खण्ड अहिरोरी हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय बुद्धदेव द्विवेदी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही चयनित ग्रामसभा में किसान पाठशाला के आयोजन हेतु संबन्धित ग्राम सभा के ग्राम पंचायत अधिकारी/क्षेत्रीय लेखपाल को किसान पाठशाला हेतु नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जायेगा। नामित कर्मचारी निर्धारित दिवसों में किसान पाठशाला में उपस्थित रहेंगे। किसान पाठशाला को ग्राम सभा की प्रा0पाठशाला अथवा जूनियर हाईस्कूल में आयोजित किये जाने की व्यवस्था ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी/लेखपाल द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य से वार्ता कर स्थानीय स्तर पर कराई जायेगी। उन्होने कहा है कि विकास खण्ड हेतु नामित किये गये समस्त नोडल अधिकारी अपने विकास खण्डों के रिर्सोस पर्सन/ट्रेनर तथा संबन्धित ग्राम सभा के लिये तैनात किये जा रहे कर्मचारियों को प्रशिक्षण से संबन्धित माड्यूल के बारे में प्रशिक्षण प्रारम्भ करने के पूर्व एक बार अनिवार्य रूप से स्वयं प्रशिक्षित करें। किसान पाठशाला के सफल संचालन हेतु विकास खण्डों के नोडल अधिकारी पूर्णतयाः उत्तरदायी होंगे।