20 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मौत

         बीस दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली देहात के अटवा असिगांव निवासी सुरेश 35 पुत्र छोटेलाल 20 दिन पूर्व रजाई भरवाने के लिए बाइक से हरदोई आया था। यहां से वह वापस अपने घर जा रहा था। गुलामऊ पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
          हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के चलते उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ रिफर कर दिया गया था। लखनऊ में इलाजे के बाद उनको छुट्टी दे दी गयी थी तो परिजन घर ले आये थे। यहां रात में तबियत फिर बिगड़ गयी तो परिजन जिला अस्पताल लाये जहां इलाज के दौरान सुरेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।