सड़क पर दौरा पड़ने के कारण गिरे युवक की बाइक चोरी

 मल्लावां- बाइक से जा रहे व्यक्ति को दौरा पड़ने से गिरने से उसकी बाइक चोरी हो गयी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। समीर मिश्र पुत्र स्व0 जयदेव निवासी ग्राम जमुनिया शाहबाज थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बाइक से 16 दिसंबर 11 बजे अपनी रिश्तेदारी बाबटमऊ जा रहा था। राघोपुर – तेरवाकुल्ली मार्ग पर ग्राम बाबटमउ के सामने उसको दौरा पड़ने से वह गिर गया। जब होश आया तो उसकी बाइक नही थी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।