गर्रा नदी के पुल के पास सड़क पर बने गड्डे से किसी बड़े हादसे की संभावना से इंकार नहीं

              सांडी –  हरपालुर मार्ग पर गर्रा पुल के निकट ग्राम बरौलिया में वर्षा के बाद सड़क के किनारे गङ्डा हो गया। जिसको पांच दिन बाद भी दुरुस्त नहीं किया गया और न खतरा होने का कोई संकेतक लगाया गया है। कभी भी किसी बड़े हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
               मालूम हो कि गर्रा नदी का पुल पार करते ही दाहिने हाथ पर बरसात के कारण सड़क कई जगह छुटपुट कट चुकी है। परन्तु यह सड़क ज्यादा कट जाने से खतरा बढ गया है। पांच रोज पूर्व बने सड़क पर गड्डे में कई वाहन गिर चुके हें। इसके बाद भी पी डब्लू डी विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह राजपूत, प्रधान सदद्दाम खां, जिला पंचायत सदस्य जगमोहन सिंह राजपूत ने गड्डा मुक्त कराने की मांग की है।