विगत वर्ष 2016 में ब्लाक टड़ियावां की ग्राम पंचायत साखिन रमपुरा के टीकाराम द्वारा ग्राम पंचायत के कार्यो में की गयी अनियमितताओं की शिकायत की गयी थी, और अनियमिता की जांच में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं तकनीकी सहायक दोषी पाये गये थे और तीनों के खिलाफ खण्ड विकास अधिकारी द्वारा थाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट भी अंकित कराई गयी, परन्तु जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उक्त लोगों से रू0- 221149/- की वसूली नही की गयी है।
ग्राम पंचायत के कार्यो में की गयी अनियमितता की धनराशि वसूली उक्त दोषियों से खण्ड विकास अधिकारी द्वारा न करने पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इसे गम्भीरता से लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी टड़ियावां का वेतन रोकने के निर्देश दिये है।