डॉ संघमित्रा मौर्य द्वारा वृद्धा आश्रम में उपलब्ध कराए गए मास्क और सेनेटाइजर


बदायूं/बिल्सी:- आज पूरी विश्व कोरोना जैसी आपदा से जूझ रहा है तो इस मुश्किल घड़ी में बदायूँ की सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य निरन्तर बदायूँ लोकसभा की जनता एवं प्रशासन के सहयोग में लगी हुई है पूरे बदायूँ लोकसभा में डॉ संघमित्रा मौर्य की ओर से मास्क और सेनेटाइजर का निरन्तर वितरण चल रहा है आज भी सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य जी द्वारा उपलब्ध कराए गए मास्क और सेनेटाइजर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना,नगर उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश देवल,मंडलमंत्री आशीष सक्सेना,रजत शर्मा,हरवंश वशिष्ठ, लखन शर्मा ने बिल्सी विधानसभा के बॉस बरौलिया स्थित वृद्धा आश्रम के संचालक श्री वेदव्यास शर्मा जी को वृद्धा आश्रम में वितरण हेतु प्रदान किए एवं बिल्सी नगर में ढेले खोमचे वालो को मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया इस मौके शेखर सक्सेना ने बताया कि आदरणीय दीदी सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य जी का कहना कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति तक सेनेटाइजर एवं मास्क पहुँचे!