कोरोना योद्धाओं को हमारा पेट्रोल पंप संचालक ने किया सम्मानित

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली :

बघौली : सीतापुर-कानपुर राजमार्ग पर स्थित हमारा पेट्रोल पंप बघौली पर रविवार पूर्वान्ह को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसे कोरोना महामारी के बीच भी स्वयं की परवाह न करते हुए आम लोगो की सेवाएं उपलब्ध कराने वाले कोरोना योद्घाओ के रुप में बोली पुलिस टीम , एम्बुलेंस टीम व पत्रकारो का सम्मान हमारा पेट्रोल पंप संचालक अमित गुप्ता द्वारा किया गया।

विवरण के अनुसार समस्त विश्व में व्याप्त कोरोना महामारी के बीच अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले लोगो को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कॉरोना योद्धा की उपाधि देने के साथ इन योद्धाओ को आदर व सम्मान देने की अपील की है इसी क्रम में रविवार की सुबह हमारा पेट्रोल पंप संचालक अमित गुप्ता ने बघौली पुलिस थानाध्यक्ष फूलचन्द सरोज सहित पूरे बघौली पुलिस टीम व बघौली चौराहा चौकी इंचार्ज अब्दुल जब्बार खान सहित उनकी टीम व बघौली थाने पर तैनात समस्त होमगार्ड व पीआरडी के जवान को अंगवस्त्रो से सम्मानित कर एक – एक हाटपाट पानी की बोतल, मास्क व सेनेटाइजर दे कर सम्मानित किया।

बघौली थानाध्यक्ष फूलचन्द सरोज को सम्मानित करने के साथ 7 पीपीई किट भी उपलब्ध कराई जिससे कि कोरोना संदिग्ध से पुलिस टीम का बचाव हो सके। इसी क्रम में 108 एम्बुलेंस टीम के सदस्यों को सम्मान के सहित पीपी किट भी उपलब्ध कराई गयी ।

https://www.indianvoice24.com से बातचीत में हमारा पेट्रोल पंप संचालक अमित गुप्ता ने बताया कि वैश्वीक संकट की इस घड़ी में कोरोना योद्धाओ के सम्मान के साथ आवश्यक किट उपलब्ध कराने की प्रेरणा उनके गोलोकवासी बाबा सेठ शिवनारायण गुप्ता जी के संस्कारो से मिली इस तरह के सम्मान समारोह से कोरोना योद्घाओ के आत्मविश्वास व सेवा की दृढ़ इच्छाशक्ति में वृद्धि होती है जो हमारे समाज में सकारात्मक प्रभाव डाली है।

हमारा पेट्रोल पंप प्रबन्धक सुधीर अवस्थी “परदेशी” ने कॉरोना योद्धाओं को स्वल्पपाहार कराने के साथ कार्यक्रम में उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु आभार व्यक्त किया।