पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर पौधारोपण

(नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर किया पौधारोपण)

बिल्सी:- की बिसौली मार्ग स्थित श्री 1008 दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल द्वारा संचालित अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वधान में आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर नव नियुक्त कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचकर पौधरोपण किया। इस अवसर पर समिति संस्थापक प्रशान्त जैन ने कहा कि डॉक्टर अब्दुल कलाम आजाद इन्हे मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। उन्होंने सिखाया जीवन में चाहें जैसे भी परिस्थिति क्यों न हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। अब्दुल कलाम मसऊदी के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर ही पौधारोपण किया ।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष मोहित शर्मा,हिमांशु सिंह,संजीव राणा,अमन गुप्ता ,वरुण शर्मा,लोकेश राठौर,अमनदीप उपाध्याय,अनुज शर्मा,देवेश वार्ष्णेय,राघव गुप्ता,मृदुल शर्मा मौजूद रहे!