राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था “साहित्य संगम संस्थान” दिल्ली की कानपुर शाखा द्वारा हिन्दी दिवस और पखवाड़ा के अवसर पर कवि गोष्ठी एवं काव्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आपका बृजेश पाण्डेय बृजकिशोर ‘विभात’ भी प्रतिभागी रहे। इस आयोजन में प्रोफेसर विश्वम्भर शुक्ल गीतिका पुरोधा (कार्यक्रम के अध्यक्ष), अब्दुल इदरीशी, डॉ अरुण अर्णव, डॉ ज्ञान प्रकाश शाक्य, कवयित्री अर्चना तिवारी, कुमार सागर, संजीत, बिजेंद्र सिंह ‘सरल’ किरण मिश्रा, कुमुद श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता आदित्य, लक्ष्मी जी आदि ने काव्य पाठ किया।
विचार परिचर्चा सत्र में “हिन्दुस्तान में उपेक्षित हिन्दी” विषय पर प्रो विश्वम्भर शुक्ल, शाक्य, कमलेश जी कानपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आदि विद्वानों ने अपनी बातें रखीं। चर्चोपरान्त निष्कर्ष निकाला गया कि हिंदुस्तान में हिंदी उपेक्षित नहीं है, बल्कि जन जागरण की आवश्यकता है।
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत संस्थान द्वारा कुल 23 जिनमें साहित्यकार , शिक्षक, समाजसेवी आदि विद्व मनीषियों को जनचेतना सम्मान से सम्मानित किया गया है, जो कि इस प्रकार हैं ,कि मनोज शुक्ल मनुज जी, कमलेश जी, कुमार सागर जी, डॉ आनंद प्रकाश शाक्य जी, किरण मिश्रा जी, लक्ष्मी शर्मा जी, अर्चना तिवारी जी, अब्दुल हमीद कानपुरी जी, डॉ सौरभ गुप्ता जी, निशान्त शुक्ला जी, आकाश रावत जी, बिजेन्द्र सिंह सरल जी, विश्वम्भर शुक्ल जी, डॉ मुनेश कुमार जी, मनोज गुप्ता जी, आदित्य विक्रम श्रीवास्तव, लक्ष्मी शर्मा जी, अलका मिश्रा जी, डॉ अरुण श्रीवास्तव अर्णव जी आदि कवियों के साथ आपके मित्र (विभात) को भी जन चेतना सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज शुक्ल जी ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौम्या मिश्रा अनुश्री समेत प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे , साथ ही समिति की बैठक में आदरणीय युष्मांक तिवारी जी को कानपुर जिला का जिला सचिव मनोनीत किया गया। संयोजिका सौम्या मिश्रा के सार्थक प्रयास से कार्यक्रम उत्तम एवं सफल सम्पन्न हुआ।