हरदोई- जिले में 1 सितंबर से शुरू हो रहे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शुभारंभ मौके पर डाक विभाग द्वारा वितरित किए गए आमंत्रण पत्रों में डॉक्टर अशोक बाजपेई को स्थान नहीं दिया गया है इस कार्ड पर केवल सांसद अंशुल वर्मा और नगर विधायक नितिन अग्रवाल का ही नाम छापा गया है हलाकि डाक अधीक्षक द्वारा की गई पत्रकार वार्ता में यह दावा भी किया गया था कि जिलाधिकारी की मौजूदगी भी रहेगी लेकिन आमंत्रण पत्र में जिला अधिकारी को भी कोई स्थान नहीं दिया गया है।
गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर भी डॉक्टर अशोक बाजपेई की केंद्रीय विद्यालय प्रशासन द्वारा उपेक्षा की गई थी इसके बाद उनके समर्थकों के तीखे विरोध के बाद केंद्रीय विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाचार्य को माफी मांगनी पड़ी थी एक बार पुनः डाक विभाग के मुखिया डाक अधीक्षक द्वारा इस उपेक्षा को दोहराया गया है बताते हैं कि इस इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शुभारंभ का कार्यक्रम स्थानीय प्रेक्षागृह में होना तय है इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में आई पी पी बी का उद्घाटन ऑनलाइन करेंगे इसका सीधा प्रसारण पूरे देश के डाकघरों में करने की भी व्यवस्था की गई है इस महत्वपूर्ण मौके पर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद तथा भाजपा के मुख्य मुख्य सचेतक डॉक्टर अशोक बाजपेई को आमंत्रित तक नहीं किया गया डाक विभाग की इस घटिया और विरोधाभासी सोच के चलते डॉ बाजपेई के समर्थकों और भाजपाइयों में तीखा रोष व्याप्त है डाक विभाग के सूत्र बताते हैं की डाक विभाग ने नगर के प्रबुद्ध एवं प्रमुख समाज सेवियों तक को आमंत्रित करने में परहेज किया है मालूम हो कि जिले में ही वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा तत्कालीन चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कमलेश चंद्रा को बुलाया गया था लेकिन ट्रस्ट के पदाधिकारियों तक को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शुभारंभ मौके पर आमंत्रण कार्ड तक नहीं भेजा गया डाक विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के इस घटिया कार्य शैली के चलते इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शुभारंभ पर विवादों का साया मंडराने लगा है।