रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर मांगा सहसचिव का दर्जा सीएम को ज्ञापन भेज देरी पर जताई नाराजगी

हरदोई– प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर जिले के ग्राम रोजगार सेवकोें नें कलेक्टेªट मे प्रदर्शन किया। रोजगार सेवकों को सहसचिव या ग्राम विकास सहायक का दर्जा देने की मांग से सम्बन्धित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम योगी को भेजा गया है।
जिले के ग्राम रोजगार सेवकोें नें प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह व जिलाध्यक्ष मो0 इमरान सिद्दीकी के नेतृत्व में कलेक्टेªट मे धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सिंह नें सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम योगी को एक ज्ञापन भेजकर रोजगार सेवकों को सहसचिव या ग्राम विकास सहायक का दर्जा देने की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह नें कहा कि जिले के दोनों सांसदों नें रोजगार सेवकों की आठ सूत्रीय मांगों को समर्थन देकर सीएम योगी को पत्र लिखकर मांगों को मानने का अनुरोध किया है जिसके लिये वह सभी रोजगार सेवकों की ओर से दोनों सांसदों का आभार प्रकट करते है। जिलाध्यक्ष श्री सिद्दीकी नें कहा कि मनरेगा योजना में 2006 में नियुक्ति होने के बाद से रोजगार सेवक लगातार 12 वर्षो से अपना योगदान दे रहे है लेकिन उन्हें दो-दो साल तक मानदेय नही मिलता है। रोजगार सेवक मनरेगा के अलावा भी ग्रामसभा के अन्य कार्य करते है इसलिये सरकार को रोजगार सेवकों को सहसचिव या ग्राम विकास सहायक का दर्जा देने की घोषणा करनी चाहिये। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हर्षराज सिंह, अनिल द्विवेदी, धर्मवीर सिंह, नवल यादव, प्रदीप, जयप्रकाश पाठक, अंकित तोमर, अयोध्या प्रसाद, सुनीत शुक्ला, रंजीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।