विवाहिता ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी

हरदोई। सण्डीला कोतवाली के सांक गांव में पूनम पत्नी कमल किशोर (30) ने घर की कोठरी की छप्पर के बांस से साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल अभी तक आत्महत्त्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।