पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन से नगर में शोक की लहर

शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

कछौना (हरदोई) – पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी बाजपेयी के निधन से पूरा देश शोकाकुल है l पूरे देश में लोग श्रद्धांजलि देकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं l भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने कस्बे के कुशीनाथ मन्दिर पर शोक सभा कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई । उनका व्यक्तित्व एक आदर्श था और रहेगा। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार जनमेजय त्रिपाठी ने बताया अटल जी का जनसंघ में क्षेत्रीय प्रचारक होने के कारण कछौना से गहरा रिश्ता रहा है। कछौना के रामकुमार वैध जी, रामनाथ मुनीम व उनके पिता राधेश्याम प्रवासी के साथ उनके दोस्ताना सम्बंध थे । बहुमुखी व्यक्तित्व, वाणी और कर्तव्य परायणता के धनी भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे ।
शोकसभा मे मण्डल अध्यक्ष ब्रम्हकुमार सिंह,मण्डल महामंत्री अनूप दीक्षित,नवीन पटेल,पूर्व जिला महामंत्री डॉ०सुशील गुप्ता,शिवम मिश्रा, रामेन्द्र सिंह,सुनील कश्यप, पुनीत गुप्ता,व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता आदि पदाधिकारी तथा व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे l


*रिपोर्ट : पी. डी. गुप्ता*