सभी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, परिषदो के कार्यालर्यो व शैक्षिक संस्थाओं, जिला, तहसील एवं खण्ड विकास कार्योलयों में डा0 भीमराव रामजी अम्बेडर जी का चित्र लगायेंः- खरे

अध्यक्ष/ राज्यमंत्री उ0प्र0अनुसूचित जाति वित्त वं विकास निगम लि0 डा0लाल जी प्रसाद निर्मल के निर्देश पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सभी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, परिषदो के कार्यालर्यो व शैक्षिक संस्थाओं, जिला, तहसील एवं खण्ड विकास कार्योलयों में डा0 भीमराव रामजी अम्बेडर जी का चित्र लगाने के निर्देश सभी विभागाध्यक्षों को दिये। उन्होने कहा है चित्र लगवाने के साथ-साथ उक्त चित्र पर उनकी जन्म तिथि एवं निर्वाध तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करायी जाये ।