बदायूँ :राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसंगी संगठन भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री मनोज कुमार जौहरी ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया है । उन्होंने इस सम्बन्ध में भारत के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से मांग पत्र भेज कर अपना विरोध दर्ज कराया है ।
मांग पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि औद्योगिक विवाद अधिनियम, ट्रेड यूनियन ऐक्ट कारखाना अधिनियम सहित समस्त श्रम कानूनों में किसी तरह का संशोधन व छेड़ छाड़ उचित नहीं है सभी को यथावत रखा जाय। प्रवासी मजदूर ठेका मजदूरों, दैनिक मजदूरों कृषि ग्रामीण व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान कियासामाजिक सुरक्षा सम्बन्धी सभी व्यवस्थाओ को पूर्ववत लागू रखा जाय। भारतीय मजदूर संघ कार्य को 08 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने का विरोध करता है। कर्मचारियों एवं अधिकारियों के मंहगाई भत्ते,एवं अन्य सुविधाओं को रोकना। मजदूर वर्ग को इस कोरोना लडाई के लिए हतोत्साहित करना है। भारतीय मजदूर संघ सरकार की सभी मजदूर विरोधी नीतियों एवं कार्यो का विरोध करता है।