जिलाधिकारी ने किया 10 और भूमाफिया/अपराधियों को जिला बदर

जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना द्वारा शान्ति व्यवस्था एवं नगरीय निकाय चुनावों के दृष्टिगत जनपद के 10 और भूमाफिया/अपराधियों को न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुये 26 अक्टूबर से आगामी 06 माह तक के लिये जिला बदर किया गया है जिसके अन्तर्गत रामसिंह पुत्र धनपाल सिंह निवासी ग्राम गढ़ेपुर थाना शाहाबाद, हसीब पुत्र यूनिस नि0पीरपुर थाना पिहानी, गोविन्द पुत्र देवेन्द्र मिश्र नि0दानमण्डी थाना सुरसा, राजू सिंह पुत्र प्रकाश सिंह, उदयभान उर्फ मून्नू सिंह पुत्र करन सिंह नि0श्यामदासपुर थाना अतरौली, अल्ताफ पुत्र समसुल निवासी नबाबगंज थाना साण्डी, गोविन्द सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह नि0 ग्राम व थाना लोनार, रंजीत सिंह पुत्र गन्धर्व सिंह नि0 इटोरिया थाना लोनार, अनिल यादव पुत्र अलवर यादव नि0कुम्हारनपुरवा थाना बिलग्राम तथा गूडडू तेली पुत्र छोटकन्नू नि0पटकुइयां थाना बघौली को जिला बदर किया गया है।