Hardoiहरदोई। मंझिला और लोनार पुलिस ने दो अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। जिसमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्र व उपकरण बनाने का सामान बरामद किया है।
आगामी निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने दो शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। जिसमें तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व उपकरण बनाने का सामान बरामद किया है। मंझिला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था।
सी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम उलनापुर में भट्ठे के पीछे खेत में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक आरोपित भागने में सफल हो गया। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम पचदेवरा के विनस रहेलन और कुंवरपुर निवासी वसीम और मशरूर अली बताया है। जिनके पास से पुलिस ने 5 तमंचे, 4 जिंदा मय 4 खोखा कारतूस व बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है।
लोनार पुलिस को सूचना मिली कि कमालपुर के बाहर आम व यूकेलिप्टस के बाग में अवैध शस्त्र बनाए जा रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमालपुर निवासी विकास बताया। जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व एक अर्द्धनिर्मित तमंचा समेत बड़ी संख्या में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आगामी दो सप्ताह में नगर निकाय चुनाव होने है। जिसको लेकर एएसपी पश्चिमी के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें मंझिला और लोनार पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। एसपी ने मंझिला पुलिस को 10 हजार और लोनार पुलिस को 5 हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया है।