मारपीट में घायल महिला की मौत

           कोथावां (हरदोई)- कच्ची दीवार की मिट्टी उठाने को लेकर विपक्षियो ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। परिजन उन्हें लेकर घर आ रहे थे, लेकिन को रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
            बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाइतपुर निवासी मुन्नी (45) की कच्ची दीवार सोमवार शाम ढह गई थी। बेटे अंसार ने बताया कि दीवार का मलबा उनकी मां उठा रही थी। उसी समय गांव निवासी संजय, रुखसाना, रूबीना, सिरताज ने मलबा उठाने से मना करते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने उनका उपचार कर घर भेज दिया। परिजन उन्हें लेकर घर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस संबंध में बेनीगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।