रामलीला मैदान में हुआ वृक्षारोपण

बावन (हरदोई)– कस्बे के रामलीला मैदान में  रामलीला कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों ने फलदार पौधों को लगाकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया गया।
 कस्बे के प्राचीन रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि धर्मेश कुमार मिश्र, सहित पदाधिकारी सौरभ अग्निहोत्री,मुकेश चौहान,पिंटू शुक्ल,शक्ति मिश्रा,राजन सिंह,मुन्ना दुबे,सचिन शुक्ल,रामवीर यादव,के अलावा फौजी अमित कुमार सिंह और गाँव वासियो ने उन्नत किस्म के आम,गूलर,पाकड़, कचनार,अर्जुन आदि फलदार और फूलदार पौधे रोपित किये और उनकी सेवा,सुरक्षा का संकल्प लिया।इस दौरान कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेश मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण असन्तुलन को संतुलित करने और जीवन रक्षा के लिए सभी को पौधे लगाना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए। पेड़ हमे जिंदगी देते है।