मिशन रि स्माइल टीम का आठवां वृक्ष भंडारा हुआ संपन्न, संकल्प 1000 की पौधरोपण मुहिम ने पकड़ी गति

युगपुरुष अटल बिहारी बाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

“पौधरोपण वर्तमान की नितांत आवश्यक्ता है, सभी को पौधरोपण के साथ साथ उसकी सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए, और अपने जीवन के मांगलिक कार्यक्रम में एक पौधा अवश्य रोपित करना चाहिए” उक्त उद्गार आज जनपद के आठवें वृक्ष भंडारे का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी भरावन मनोज कुमार पटेल ने व्यक्त किये।

मिशन रि स्माइल टीम और भरावन के बेसिक शिक्षकों द्वारा आयोजित वृक्ष भंडारे का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी और शिवाकांत मिश्र थानाध्यक्ष अतरौली ने लोगों को पौधे प्रदान करके किया। उस पुनीत अवसर पर शिवम् शर्मा ने कहा कि वृक्ष भंडारे के आयोजन में अनेकों लोग पौधे ले जाते हैं जिन्हें वे अपने घर के आस-पास रोपित कर एक स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करते हैं।
पंकज रस्तोगी, अनूप गुप्ता ने कहा आने वाले समय में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमो का आयोजन करती रहेगी तथा जनपद को हरा भरा बनाने में पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

जनपद हरदोई में पौधरोपण की मुहिम संकल्प 1000 चला रहे शिक्षक श्याम जी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लोग पौधरोपण हेतु जागरूक हो रहे है व्यक्ति को जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगाँठ तथा अपने सभी मांगलिक कार्यक्रमो में पौधा रोपित करना चाहिए जिससे आगे आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।

आयोजको ने जानकारी देते हुए बताया कि वृक्ष भंडारे में लोगो को निःशुल्क पौधे बांटे गए तथा उनसे उनकी सुरक्षा का संकल्प कराया भंडारे में लगभग 475 पौधे वितरित वितरित किए गए। वृक्ष भंडारे में पीपल, शीशम, चीड़, बरगद, नीम, कदम्ब, चितवन, गोल्ड मोहर, आम, आंवला, अमरुद, इमली, नींबू, बेल सहित कई पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम कर समापन पर युगपुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पंकज रस्तोगी, शिवम् शर्मा, अनूप गुप्ता, पवन कुमार त्रिपाठी, हर्षेन्द्र सिंह, अनुराग दीक्षित, कमर रिजवान, विनय शर्मा, रीना राणा, रेनू सिंह, ऋचा पटेल, अल्पना, ऋचा तिवारी, अचल बाजपेई, पप्पू गुप्ता, सुजीत गुप्ता, आशुतोष तिवारी, विवेक शर्मा उपस्थित रहे।


इनका मिला साथ


पंकज अवस्थी, श्याम जी गुप्ता, अजीत शुक्ल, अमित शुक्ल, उदित सिंह, सचिन मिश्र, गौरव मिश्र, शिवप्रताप सिंह, विमलेंदु वर्मा, आशीष शुक्ल सहित मिशन रि स्माइल टीम के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।