बावन(हरदोई)- कोतवाली लोनार पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान क्षेत्र के अलग अलग गाँवो से 15 दिनों पुर्व लापता दो बालको को सवायजपुर में यादव ढाबा से बरामद करके परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली क्षेत्र के सराय राघव निवासी दीपांशु 15 पुत्र रक्षपाल और पाली थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी वीरू 12 पुत्र अँगने करीब 15 दिन पूर्व अपने घर से किसी काम से निकले थे और लौट कर वापस नही आये थे। खोज बीन के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी और लापता बालको की तलाश जारी थी।बीती रात गश्त के दौरान पुलिस टीम को यादव ढाबा पर दो लावारिस बच्चे मिले।पूँछतांछ में उन्होंने अपने परिजनों के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को कोतवाली में बुलाकर बालको को उनके सुपर्द कर दिया।