अपने जन्मतिथि के अवसर पर प्रतिष्ठित हस्ती जगदीश गुप्ता ने ग़रीबों हेतु “बप्पा कैण्टीन” स्थापित की

कछौना – यू० जे० इंटरनेशनल स्कूल में गांधी-शास्त्री जयन्ती एक अलग ही अन्दाज़ में मनायी गयी। गौरतलब है कि इसी तिथि में संस्थान के प्रबंधक एवं पूर्व चेयरमैन जगदीश गुप्ता का भी जन्म हुआ था, इसलिये इस दिन श्री गुप्ता का भी जन्मतिथि-कार्यक्रम मनाया जाता है।

श्री गुप्ता ने पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये तत्पश्चात अपने जन्मोत्सव कार्यक्रम को मनाया। क्षेत्र में बप्पा के नाम से मशहूर जगदीश गुप्ता जी ने ग़रीबों हेतु बप्पा कैंटीन का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों शुभचिंतक व व्यापारीगण मौजूद रहे। जगदीश गुप्ता ने सभी शुभचिंतकों का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।