आग का गोला बना ट्रांसफार्मर मचा हड़कंप

-शहर में लगातार ट्रांसफार्मर बन रहे ‘आग के शोले’
-बड़े चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर में आग से मची भगदड़ अफरा तफ़री

-फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू


        हरदोई– शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे बड़े चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गयी और देखते देखते आग की लपटें विकराल हो गयी तो हड़कम्प व भगदड़ मच गई । सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि आग का कारण शार्ट सर्किट रहा।


बता दें कि अभी भी गर्मी होने से एसी व कूलरों की उपयोगिता में कमी नही हो रही बल्कि इजाफा हुआ है जिनके अप्रत्याशित लोड से फाल्ट होना स्वाभाविक है।वहीं बिजली की भीषण कटौती ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। इसके अतिरिक्त भी लोगों को लोकल फाल्टों का सामना करना पड़ रहा है और अगर ऐसे में कभी ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना हो जाती है तो कई घंटों तक संबंधित मोहल्ले की बिजली गुल हो जाती है।कुछ ऐसा ही बड़े चौराहे पर हुआ है जहां एक ट्रांसफार्मर धू धू कर आग के गोले में तब्दील हो गया जिससे अब कई घंटों कई मोहल्ले की बिजली बाधित रहेगी।

         बड़े चौराहे पर घनी बस्ती के बीच ट्रांसफार्मर में लगी आग से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद कराकर निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी।घनी बस्ती के बीच ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी होते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रांसफार्मर पर पानी डाला और आग को पूरी तरह से बुझा दिया।इस दौरान हड़कम्प और अफरातफरी की स्थिति रही।