हरदोई। ग्राम शहादत नगर में वर्ष 2014-15 में महरूना पत्नी आफताब नाम से लाभार्थी को इंदिरा आवास का आंवटन किया गया था, जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा उक्त प्रकरण की जांच कराई गयी, जांच में पाया गया कि लाभार्थी महरूना का असली नाम जाकिरा पत्नी जाहिद है जिसे अनियमिता करके आवास का लाभ दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि जांच में आवास आवंटन में अनियमिता करने पर प्रधान पति हनीफ खां के विरूद्व एफआईआर दर्ज करा दी गयी है।