क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बाँगर खुर्द मिश्रा बस्ती में लगा एक ट्रांसफर्मर कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है । जुगाड़ तंत्र के सहारे से चलाये जा रहे ट्रांसफार्मर के आधे से अधिक हिस्से क्षतिग्रस्त हैं, यहाँ अर्थिंग वायर में लाइन उतर जाती है । सड़क के बगल में होने के कारण कभी भी कोई इसका शिकार होकर अपने प्राण से हाथ धो सकता है । यहाँ पर छोटे बच्चे भी खेलते रहते हैं कभी भी वे शिकार हो सकते हैं । यह ट्रांसफार्मर 25kv का है और इसपर 40kv लोड है । यह आये दिन खराब हुआ रहता है ।

बाँगर खुर्द मिश्रा बस्ती के निवासी अवनीश मिश्र बताते हैं कि उनके यहाँ सड़क के किनारे लगा ट्रांसफार्मर जर्जर हो चुका है । उसके पार्ट्स को ईटों के सहारे से किसी तरह से लगा रखा है । अर्थिंग वायर में लाइन उतने के कारण लोग सदैव शंकित रहते हैं । कभी कोई दुर्घटना हो सकती है । साथ ही साथ यहाँ पर 31 कनेक्शन है । लोड ज्यादा होने व 25kv ट्रांसफार्मर होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या रहती है । जिसके सम्बन्ध में वहां के निवासी अवनीश मिश्र ने ट्विटर पर ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार @ptshrikant से शिकायत कई बार शिकायत की । एक बार जवाब आया मेल कर दीजिये । मेल भी किया पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी, जिससे सरकार के प्रति लोगों में काफी गुस्सा है ।